Image source : social media
मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
चरखी दादरी, 13 जनवरी। हरियाणा के चरखी दादरी के झोझूकलां में बिजली चोरी पकड़े गए जूनियर इंजीनियर की मां और बेटे ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।
झोझूकलां के गांव मौड़ी में बकाया बिजली बिल न भरने की सूचना पर पहुंची विभाग की टीम ने जांच की तो एक घर में बिजली चोरी मिली। जब जेई ने कहा कि आप लोग बिजली चोरी क्यों कर रहे हो तो घर मौजूद मां और बेटे ने जूनियर इंजीनियर कको लाठी डंडों से पीटने लगे।साथ मारपीट जेई को पिटने वाली एक महिला और उसका बेटा है। झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी मां-बेटे पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब जेई मिनय कुमार ने लाइनमैन को केबल हटाने के लिए कहा तो राजबाला व राहुल ने उनका विरोध किया और गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद दोनों जेई के साथ डंडों से मारपीट की। बाद में उन्होंने डायल 112 को फोन किया तो फोन छीनने की कोशिश की। इस दौरान घायल हुए जूनियर इंजीनियर का दादरी अस्पताल में उपचार कराया और पुलिस को बयान दर्ज कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।



