आर्य समाज मंदिर फिरोजपुर झिरका में सर्व सम्मति से हुए चुनाव के बाद सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण।
आर्य समाज मंदिर फिरोजपुर झिरका में हुई आर्य वेद प्रचार मंडल की बैठक
फिरोजपुर झिरका:,13 जनवरी। आर्य वेद प्रचार मंड़ल मेवात की वार्षिक बैठक का आर्य समाज मंदिर फिरोजपुर झिरका में आयोजन किया गया। इस बैठक में आर्य वेद प्रचार मंड़ल के सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। चुनावों में ज्ञानचंद आर्य मालब को प्रधान, लेखराम आर्य साकरस तथा कुलवंत बघेल को मंत्री चुना गया। आर्य वेद प्रचार मंड़ल मेवात के चुनावों में पदम चंद आर्य, उमेश आर्य पुनहाना, सुभाष सिंहल फिरोजपुर झिरका,भानी राम मंगला को संरक्षक, बीर सिंह आर्य पुन्हाना कोषाध्यक्ष, नरदेव आर्य फिरोजपुर झिरका, जवाहरलाल मंगला पुनहाना प्रकाश सैनी नूंह, गुलशन पिंनगवा,मानक चंद नगीना,बलवीर रणसीका अमर चंद बसई खांजादा, लक्ष्मण पुनहाना नानक चंद भादस, मोहर सिंह भादस, सुन्दर लाल बीसरु, अश्विनी जुरहरा, जयपाल आर्य बसई मेव सभी को उप प्रधान पद के लिए चुना गया। यह निर्णय भी हुआ कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आर्य वीरांगना और आर्य वीर दल के शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आर्य वीरांगना और आर्य वीर दल के शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वीरांगना दल शिविर फिरोजपुर झिरका में आयोजित होगा।
आर्य समाज में आयोजित की गई बैठक में आर्य वेद प्रचार मंड़ल के काफी सदस्यगण मौजूद रहे।



