
Bilkul Sateek News
जींद, 9 अप्रैल। जींद जिले में प्रॉपर्टी विवाद में देररात दो भाइयों को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सिविल अस्पताल में भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्जन गांव निवासी 44 वर्षीय सतीश और 50 वर्षीय दिलबाग का गांव के ही कुछ लोगों के साथ सफीदों रोड बाईपास पर सत्यम गैस एजेंसी के गोदाम के निकट ही प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी मामले में रात को 11 बजे के करीब सतीश व दिलबाग के साथ दूसरे पक्ष का झगड़ा भी हुआ। इसके बाद रात 2 बजे के करीब गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आए और आते ही सतीश और दिलबाग पर गोलियां बरसा दी। इसमें सतीश और दिलबाग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर सतीश का बेटा मोहित बाहर आया तो दोनों जमीन पर पड़े हुए थे। मोहित दोनों को जींद के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।