
मुख्यमंत्री करेंगे प्रेसवार्ता
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपने निवास पर प्रेसवार्ता करेंगे। इस दौरान सीएम हरियाणा सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
सूरजकुंड मेले की तैयारी
फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले में होने वाले 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की तैयारियों को लेकर आज पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा बैठक करेंगे। फरीदाबाद में 7 फरवरी से 23 फरवरी तक सूरजकुंड मेला का आयोजन किया जाएगा।
स्कूलों में आज छुट्टी
चंडीगढ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ऐलान के बाद हरियाणा में आज स्कूलों की छुट्टी की गई है। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सोमवार यानी कि आज छुट्टी रहेगी।
ऐसा रहेगा मौसम का हाल
चंडीगढ: हरियाणा के मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के 11 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।