
चंडीगढ़: हरियाणा में लगातार मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुद दिनों में मौसम में कभी धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है, तो वहीं अगले ही दिन घना कोहरा छा जाता है। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सोनीपत और पानीपत में शीतलहर का अलर्ट है।
इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल और करनाल में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक हरियाणा का मौसम साफ रहेगा. तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।