Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 26 जून। गुरुग्राम जिले में पनप रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग लगातार एक्शन में दिखाई दे रहा है। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ता लगातार इन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर रहा है। आज भी भारी पुलिस बल के साथ तोड़फोड़ दस्ते ने फर्रुखनगर पुलिस थानाक्षेत्र के गांव झुंड सराय विरान में 8.5 एकड़ में फैली 2 अवैध कॉलोनियों और पटली हाजीपुर में 3.0 एकड़ में फैली 3 अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।



