
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 14 अगस्त। तेज बारिश में एक बार फिर गुरुग्राम पानी पानी नजर आने लगा है। इसलिए शायद बारिश के मौसम में लोग इसे साइबर सिटी की जगह टब सिटी पुकारते हैं। क्योंकि लोग यहां पर अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों आदि से बाल्टी व टब से पानी निकालते नज़र आते हैं। वहीं NH समेत तमाम सड़कें कई फुट पानी भरा नजर आने लगता है। जिनमें जगह जगह फंसे वाहन देखना आम है। प्रशासन हर बार चाहे जितने बड़े दावे कर ले, लेकिन एक तेज बारिश उसके हर दावे को बुरी तरह से धो कर निकल जाता है। लोगों की प्रशासन ही नहीं यहां के नेताओं से भी शिकायत है कि चुनाव के वक्त बड़े बड़े दावे करने वाले जीत के बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ कर गायब हो जाते हैं।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार राज्य में लगातार तीन दिन बारिश के आसार है। आज चार जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी बारिश की संभावना है।
राज्य में बारिश का दौर तेज होगा। 15 अगस्त को 11 जिलों में यलो अलर्ट है। जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल शामिल है। इसके अलावा फतेहाबाद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 16 अगस्त को 5 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट है। 17 अगस्त को बारिश में कमी आएगी।