
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 20 अगस्त। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने राज्य में बढ़ते अपराधों पर प्रदेश की सैनी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह चौटाला जेजेपी भाजपा के साथ सत्ता में क्यों भागीदार बनी इस पर भी खुलकर बोले। उन्होंने राज्य में भाजपा के तीसरी बार सत्तासीन होने पर कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।
दिग्विजय सिंह आज यहां युवा जोड़ो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबो िधत कर रहे थे। इस दौरान वे राज्य के विकास में जेजेपी की भूमिका पर बोले। उन्होंने बताया कि कैसे दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश हित में कार्य किए। उन्होंने बताया कि पांच सत्ता से बाहर रखकर विपक्ष की भूमिका निभाने से बेहतर पार्टी ने 10 सीटों के साथ सत्ता में भागीदारी ली। जिससे दुष्यंत चौटाला प्रदेश के विकास के लिए कई कार्य कर सके। उन्होंने टीचर मनीषा मामले का जिक्र करते हुए पूरे राज्य में बढ़ते अपराधों के लिए सीधे-सीधे प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा।
इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार सचिव एवं प्रवक्ता दलबीर धनखड़ के निवास व कार्यालय सूर्या विहार में आयोजित किया गया था।