Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 12 सितंबर। गुरुग्राम के सोहना रोड पर आज अचानक एक चलती कार में भीषण आग लग गई। चालक ने चलती कार से कूद कर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
धंू-धूं कर जलती टोयेटा ग्लैंजा कार को आग को देखकर वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। फायर ब्रिगेड को तुरंत इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।




