Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 17 सितंबर। नोडल अधिकारी आरएस बाठ की कार्रवाई आज सेक्टर 50ए57 के बीच रोड पर हुई। महफिल गार्डन के सामने खाली जगह पर तकरीबन 1000 से ज्यादा झुग्गियां और चाल यहां मौजूद थी। मंगलवार शाम को बाठ ने इन्हें खाली करने के लिए बोल दिया था। सुबह नोडल अधिकारी के तीन बुलडोजर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई शुरू कर दी।
अतिक्रमण हटाने की और अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई लगातार कई दिनों से जारी है। यहां तकरीबन पहले स्लॉट में 300 झुग्गियों को तोड़ा गया, हालांकि हल्का विरोध जरूर हुआ, लेकिन यह कार्रवाई निर्विघ्न रूप से चलती रही। जिन लोगों की यह जगह थी उन्होंने कई बार कोशिश की। कई बार फोन मिलाकर अप्रोच करने की भी कोशिश की गई, लेकिन नोडल अधिकारी बिल्कुल टस से मस नहीं हुए और कार्रवाई निरंतर चलती रही। इन झुग्गियों का नजारा ऐसे था जैसे मुंबई के किसी बड़ी चाल हो।
यहां आराम की सारी चीज मौजूद थीं। कलर टीवी, बड़े फ्रिज और दोपहिया वाहन भारी मात्रा में इन चाल में मौजूद थे। अंदर सुख सुविधाओं का पूरा सामान था सिर्फ कहने को ये झुग्गियां थी।




