Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 24 सितंबर। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर एक में दशहरा पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया व पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दशहरा पर्व पर रावण का पुतला 75 फुट, मेघनाथ का पुतला 70 फुट और कुंभकर्ण का पुतला 60 फुट का होगा। भरत मिलाप के दिन सभी धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, बुजुर्गों व पत्रकारों को दशहरा ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर पंजाबी भंगडा वाले पंजाब से पार्टी, नासिक ढोल, ताशे, फूल फेंकने वाली मशीन, कागज फेंकने वाली मशीन आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस बार लंका की लंबाई-चौड़ाई 30’30 और ऊंचाई 24 फुट होगी। उन्होंने बताया कि लंका 29 सितंबर को तैयार की जाएगी और अशोक वाटिका में हनुमान की झांकी दर्शनों के लिए खोल दी जाएगी।
इस शुभ अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा और लंका का दहन रात्रि 8 बजे होगा। लंका दहन का आयोजन 30 सितंबर दिन मंगलवार को होगा। दोपहर 2.30 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक धनेश अदलक्खा के द्वारा होगा। यह भव्य शोभा यात्रा कल्याण सिंह चौक, आर्य समाज चौक, नाथी चौक, फावड़ा सिंह चौक, विजय रामलीला से गुरूद्वारा सिंह सभा, मिलाप दवाखाना, एक-दो चौक, शिवालय नं. दो, सनातन धर्म 2 सी, उतली चौकी गुरूद्वारा, लखानी धर्मशाला नंबर 2, हनुमान मंदिर 2के, 2-3 चौक हनुमान मंदिर 3डी-42, किताब चौक (ईएसआई चौक) से दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी।
डॉ. भाटिया ने बताया कि 2 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे मंदिर में विधायक धनेश अदलक्खा, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया के द्वारा गणेश पूजा की जाएगी। वहीं, सूर्यास्त के समय केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। शुक्रवार 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शोभायात्रा मंदिर के प्रांगण से कल्याण सिंह चौक से होती हुई दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी, जहां बड़ी धूमधाम से भरत मिलाप होगा। जिसमें पूर्व विधायक चंदर भाटिया के द्वारा राजतिलक किया जाएगा। लंका दहन के दिन 150 ढोल, 15 डीजे, 20 झांकियां, मैनपुरी से रथ बग्गी और बड़खल शहर को भगवा झंडों, ट्रस्ट, झालर, भगवा स्वागत द्वारों द्वारा सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व मनाने हेतु जिला प्रशासन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलक्खा, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार वोहरा और समस्त विधायकों व शहर के सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य लोगों का आभार जताते हैं। इस अवसर पर बंसीलाल कुकरेजा, अमर बजाज, गगन अरोड़ा, सचिन भाटिया, अमरजीत सिंह भाटिया, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, विशाल भाटिया, भले गांधी, राकेश खन्ना, विपिन भाटिया, वेद भाटिया, भारत कपूर, रविंदर गुलाटी, जतिन गांधी, अरविंद शर्मा, अजय शर्मा, अनिल अरोड़ा और आयुष तिवारी भी मौजूद थे।




