Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 1 अक्टूबर। गुरुग्राम की सड़कों पर एक बार फिर कानून को ठेंगा दिखाते हुए चलती स्कॉर्पियो से पटाखे फोड़े गए। यही नहीं दूसरी गाड़ियों पर गिर रही चिंगारियां की परवाह किए बिना दूसरी कार से रील भी बनाते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालक असहज होते रहे। इस दौरान एक कार चालक इस जश्न की वीडियो बना ली और उसे गुरुग्राम पुलिस को कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए टैग कर दिया। फिलहाल पुलिस इस पर क्या एक्शन ले रही है इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे द्वारका एक्सप्रेसवे पर काले रंग की स्कॉर्पियो की छत से पटाखे छोड़े जा रहे हैं और सरेआम दूसरे वाहन चालकों को जान जोखिम में डाली जा रही है। काले रंग की चलती स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवा पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं। युवकों ने इस नई नवेली स्कॉर्पियो की छत पर स्काई-शॉट पटाखे भी चलाए। ऐसा लग रहा था कि युवा नई कार की खुशी मना रहे हो। इस दौरान साथ चल रही एक क्रेटा कार के सनरूफ से निकलकर एक युवक ने इसका वीडियो भी बनाया। इनके पीछे आ रहे एक कार मालिक ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद करके गुरुग्राम पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर कार्रवाई के लिए भेजा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो की छत पर स्काई शॉट पटाखे छोड़े जा रहे हैं। कुछ सेकेंड के अंतराल पर पटाखे खुद आसमान की तरफ जाकर फट रहे हैं। चिंगारियां दूसरी गाड़ियों पर गिर रही है।
इतना ही नहीं, काले रंग की स्कॉर्पियो के पैरलल चल रही क्रेटा कार के सनरूफ से एक अन्य युवक बाहर निकला और अपने मोबाइल में इस हरकत को रिकॉर्ड करता रहा।
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर गुरुग्राम पुलिस को भेजा गया। जिसमें यूजर ने पुलिस को इन पर कार्रवाई करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने क्रेटा गाड़ी का नंबर भी पुलिस को प्रोवाइड करवाया है। यह क्रेटा कार दिल्ली नंबर की है, जबकि स्कॉर्पियो पर टेंपरेरी नंबर है।



