Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 1 अक्टूबर। फरीदाबाद के सूरजकुंड में 2 से 7 अक्टूबर तक चलने वाले दीपावली मेले का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल विधिवत उद्घाटन करेंगे। मेले को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इतना ही नहीं हरियाणा टूरिज्म के एमडी डॉक्टर शालीन ने हवन पूजन कर मेले की तैयारी का जायज लिया।
मेले के नोडल अधिकारी हरविंदर यादव ने खास बातचीत में बताया कि दीपावली मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हरियाणा टूरिज्म का प्रयास है कि इस मेले को भी सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की तरह ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दो तारीख को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मेले का विधिवत्त उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मेले में रोजाना सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस बार मेले में 474 स्टॉल लगाई गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेले का आनंद लेने के लिए जरूर पहुंचे।



