Source: Social Media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 1 अक्टूबर। गुरुग्राम यातायात पुलिस हर साल की तरह इस बार भी छात्रों के लिए Road Safety and Awareness क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करेंगी। प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन 15 अक्टूबर को होगा। प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।
पहले चरण की प्रतियोगिता में जिले के सभी 4 जोन जिसमें सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर और गुरुग्राम के सभी सरकारी निजी स्कूल और कॉलेज के छात्र भाग ले सकेंगे।
इस प्रतियोगिता में भी चार तरह की कैटेगरी बनाई जाएंगी। जिसमें 3 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 कक्षाओं और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के अलग-अलग क्विज तैयार की जाएंगी।
यातायात पुलिस द्वारा छात्रों में जागरूकता लाने के लिए हर साल इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता रहा है। जिसके माध्यम से छात्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाई जा सके और एक जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके। इस प्रकार के नवीन जागरूकता क्विज प्रयोतिगता यातायात पुलिस के द्वारा भविष्य में भी चलाएं जाते रहेंगे।



