Bilkul Sateek News
गुरुगाम (मोहित कुमार), 13 अक्टूबर। नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने आज रेहड़ी-पटरी वालों की लाइसेंस समस्या को लेकर सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी मांगेराम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी महेंद्र सिंह से रेहड़ीवालों की समस्याओं पर बात की।
आरएस बाठ ने इस दौरान शहर में रेहड़ी-पटरी वालों को जगह देने के लिए सर्वे को लेकर भी बातचीत हुई। इस दौरान रेहड़ी-पटरीवालों को दिए जाने वाले लाइसेंस में होने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई और उसके समाधान पर भी बातचीत हुई।
नोडल अधिकारी आरएस बाठ पिछले कुछ महीनों से अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं। इस दौरान वे जहां सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त करवाते हैं वहीं, रेहड़ी-पटरी वालों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी देते हैं। आरएस बाठ के अनुसार यदि किसी को लाइसेंस बनवाने में दिक्कत आ रही है तो वे मुझसे आकर बताए। उन्होंने कहा कि लाइसेंस लेने के सभी इच्छुक रेहड़ी-पटरी वाले इसके लिए निगम कार्यालय में आवेदन करें। नियमानुसार जो भी आवेदन सही पाए जाएंगे उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। उनका कहना है कि वे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान किसी की रोजी-रोटी छीनने के इच्छुक नहीं है। उनका मकसद है कि अतिक्रमण भी हट जाए और जरूरतमंद की रोजी-रोटी का रास्ता भी बंद ना हो। इसलिए वे लगातार रेहड़ी-पटरी वालों से लाइसेंस लेने की अपील करते रहते हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरएस बाठ और महेंद्र सिंह के साथ मांगेराम भी वहां मौजूद थे।
इसके बाद आरएस बाठ सदर बाजार भी पहुंचे और यहां की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ मोहित शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि सदर बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।



