Bilkul Sateek News
प्रयागराज, 6 नवंबर। सब जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप खेल गांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज उत्तर प्रदेश में 6 से 9 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के सब जूनियर वर्ग के लड़के व लड़कियां भी हिस्सा ले रही है। लड़कियों के वर्ग में आराध्या, प्रणवी, उत्सवी, शगुन, लीजा, गर्वी शामिल है। लड़कों के सब जूनियर (14 वर्ष) के ग्रुप में अग्राह्य श्रीवास्तव, एग्रीम अक्षय, प्रिंस तथा अनुनय है। लड़कों के 12 वर्ष आयु वर्ग में विहान, धीर, वीरेन, अद्वित, शामिल है। हरियाणा टीम के साथ परस राम पूर्व उपनिदेशक खेल एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा जिमनास्टिक संघ, डॉ अभिषेक त्रिपाठी अंतर्राष्ट्रीय जज महिला जिमनास्टिक आर्टिस्टिक, गौरव शर्मा प्रशिक्षक, अफजल प्रशिक्षक, शिवानी बत्रा महिला टीम मैनेजर, सत्यम प्रशिक्षक शामिल है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीपा करमाकर जिमनास्टिक खेल पदमश्री एवं अर्जुन अवार्ड के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री युग के डॉक्टर यू के मिश्रा अध्यक्ष खेलगांव पब्लिक स्कूल ने हरियाणा के खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामना दी।




