Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 8 नवंबर। गुरुग्राम पुलिस ने शातिर अपराधी तोता को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-17 ने 2 नवंबर को सूत्रों से मिली सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए नजदीक पावर हाउस सेक्टर-37 से अवैध हथियार समेत ती अपराधियों को गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान सुनील उर्फ तोता (उम्र-44 वर्ष) निवासी धनवापुर जिला गुरुग्राम (हरियाणा), संदीप (उम्र-29 वर्ष) निवासी लाखुवास जिला गुरुग्राम (हरियाणा) और रोहित उर्फ कलिया निवासी लाखूवास जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई थी। पुलिस ने इनके पास से 2 अवैध पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 7 कारतूस और 1 कार बरामद होने पर इनके खिलाफ पुलिस थाना सैक्टर-10ए में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस पूछताछ में पता चला था कि सुनील उर्फ तोता एक आदतन अपराधी है, जो संगठित होकर अवैध हथियार के बल पर मारपीट, लूटपाट इत्यादि अपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। आरोपियों के पास से बरामद हुए हथियार तोता ने गुरुग्राम से ही अपने एक अन्य साथी से 1 लाख रुपये में खरीदे थे। तोता ने ही यह अवैध हथियार संदीप व रोहित को उपलब्ध कराए थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे इन अवैध हथियारों के बल पर लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों ने जिला गुरुग्राम में मारपीट करके फिरौती मांगने की एक वारदात को अंजाम देने का भी खुलासा किया था।
आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से पता हुआ था कि सुनील उर्फ तोता पर हत्या करने, मारपीट करने, जान से मारने का प्रयास, चोरी करने व शस्त्र अधिनयम के तहत कुल 20 मामले जिला गुरुग्राम में पहले से दर्ज हैं। संदीप पर हत्या का एक मामला, धोखाधड़ी का एक मामला व शस्त्र अधिनियम के तहत 2 मामले जिला गुरुग्राम में पहले भी अंकित है। रोहित पर मारपीट करने के तहत 1 मामला जिला महेंद्रगढ़ में हत्या करने के प्रयास के तहत 1 मामला, जान से मारने की धमकी देने के तहत 1 मामला, हत्या करने के तहत 1 मामला, मारपीट करने, धोखाधड़ी करने और शस्त्र अधिनियम के तहत 5 मामले जिला रेवाड़ी में पहले से दर्ज हैं।
अपराध शाखा सेक्टर-17 पुलिस ने पूछताछ के आधार पर आरोपियों को वाले अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को कल गांव दौलताबाद गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ विक्की (उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव आटा बरोटा जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि विकास ने तोता और साथी रोहित व संदीप के पास जो अवैध हथियार मिले थे वो उसी ने उपलब्ध कराए थे।
विकास के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से पता चला कि उस पर हत्या का एक मामला और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला जिला गुरुग्राम में पहले से दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




