Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 22 नवंबर। भारतीय सनातन धर्म महावीर दल का 72वां वार्षिक हनुमान जयंती महोत्सव गुरुग्राम के श्री हनुमान मंदिर गली नंबर 3 मदनपुरी में कल से आरंभ हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज आशीर्वाद तले महोत्सव का शुभारंभ कल सुबह 10 बजे हवन यज्ञ से हुआ। दोपहर एक बजे बीएसएमडी स्कूल के नन्हें छात्रों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम स्थल को राममय कर दिया। इस दौरान सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
वहीं, आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक धर्माेपदेश हुआ। जबकि शाम 3 से 6 बजे तक भी धर्माेपदेश होगा। मुख्य कार्यक्रम कल रविवार सुबह 10 बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा और मेयर राजरानी मल्होत्रा होंगी। धर्माेपदेश सुबह 11 से 1.30 बजे तक आयोजित होगा, जिसके बाद भंडारा होगा। रविवार को महोत्सव का पूरा विधिवत समापन होगा।



