Bilkul Sateek News
चंडीगढ़: केन्द्रीय प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) के सचिव वी. श्रीनिवास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के कई कार्यालयों का दौरा कर नागरिकों को सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत दी जा रही सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
केन्द्रीय टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा डिस्कॉम और हरियाणा सरकार के अंत्योदय सरल कॉल सेंटर में नागरिकों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने निर्बाध सेवा वितरण प्रक्रियाओं का अवलोकन किया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नागरिकों से बातचीत भी की।
प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी से भी मुलाकात की। वी. श्रीनिवास ने उन्हें प्रधानमंत्री की नई पहलों के बारे में जानकारी दी और न केवल उन्हें हरियाणा में लागू करने का आग्रह किया बल्कि इसमें हरसंभव मदद का वादा भी किया।