Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 3 जनवरी। फरीदाबाद में नए साल के जश्न के बीच तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सब्जी की रेहड़ी को उड़ा दिया। जिसमें रेहड़ी का जर्रा जर्रा अलग होकर सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही की रेहड़ी वाले को इसका पूर्वानुमान हो गया था और वह अपनी जान बचाने के लिए रेहड़ी को छोड़कर तुरंत फुटपाथ पर चढ़ गया। रेहड़ी का हाल देख इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि यदि रेहड़ीवाला भी इसकी चपेट में आ जाता तो उसका क्या हाल होता।
पूरा हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।
यह मामला एक जनवरी रात 8 बजे फरीदाबाद के सेक्टर 23 का बताया जा रहा है।नयह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हादसे में रेहड़ी वाले का काफी नुकसान हो गया और कार चालक मौके से फरार हो गया।
गनीमत यह भी रही की जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय सड़क पर कई गाड़ियां चल रही थी और किसी भी गाड़ी के साथ उस तेज रफ्तार कर की टक्कर हो सकती थी।
फिलहाल पीड़ित की तरफ से पुलिस को इसकी शिकायत दे दी गई है और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।



