
Bilkul Sateek News
फिरोजपुर झिरका :प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शान-ए-तिरंगा दिवस समारोह गुरुग्राम में सादर इंडिया सोसायटी व तिरंगा सेना की ओर से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर तिरंगा सेना के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर व पुष्पांजली अर्पित कर तिरंगा को सेल्यूट किया। तिरंगा मेरी शान सादर इंडिया सोसायटी के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। समारोह के संयोजक हरियाणा के पूर्व डीजीपी शील मधुर हैं।
उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन के रूप में मनाया जाता है। 30 दिसंबर 1943 को पहली बार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज के शौर्य और पराक्रम के बल पर अंडामान निकोबार आईलेंड को गुलामी से मुक्त कराया और आजाद हिन्द का तिरंगा लहराया, जिससे पुरा देश रोमांचित हो उठा और सभी भारतवासियों में आजाद होने की ललक दिखलाई पड़ी। तभी सही मायने मे अपनी ताकत से हिन्दुस्तान ने आजाद भारत की नींव रखी। उस मौके पर जो तिरंगा लहराया गया वो पल हमारे लिए गौरव का प्रतीक है।
इसलिए प्रतिवर्ष तिरंगा सेना के द्वारा 30 दिसंबर में शान-ए-तिरंगा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो इस बार भी तिरंगा को श्रद्धा के साथ नमन किया और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इस मौके पर यह भी संकल्प लिया गया की तिरंगा की भावना के अनुरूप देश में खुशहाली लाने के लिए हर देशवासियों को फ्री शिक्षा, फ्री स्वास्थ्य सेवाएं और सभी को रोजगार मिले तभी देश का हर व्यक्ति खुशहाल बनेगा।
हरियाणा के पूर्व DGP शील मधुर ने इस समारोह के पावन पर्व के मौके पर सभी देशवासियों से अनुरोध किया है कि शान-ए-तिरंगा दिवस को मनाने के लिए सभी देशवासी आगे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और इसके बताए हुए पद चिन्हों पर चलें। इस समारोह में तिरंगा सेना के हजारों लोगों ने शामिल होकर हर घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लिया है और आईपीएस शील मधुर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया है।
इस मौके पर हरियाणा के पूर्व SP एम.आई. खान व तिरंगा सेना के मेवात जिला अध्यक्ष जफरुद्दीन गूमल व फरीदाबाद, गुरूग्राम, रेवाड़ी, पलवल व उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में तिरंगा सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।चित्र: सेवानिवृत्ति एसपी मोहम्मद इसाक के कर्यालय पर मनाए गए शान ऐ तिरंगा कर्यक्रम में सुभाष चंद्रबोस को बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पूर्व डीजीपी शील मधुर। शान-ए-तिरंगा कर्यक्रम के दौरान पूर्व DGP शील मधुर के साथ सेवानिवृत SP मोहम्मद इसाक एऔर अन्य मौजूद रहे।