Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 14 जनवरी। डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर की टीमों ने बुधवार को पुलिस स्टेशन पटौदी के क्षेत्राधिकार में पुलिस की मदद से लगभग पांच एकड़ पर बनी दो अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ सफलतापूर्वक तोड़फोड़ अभियान चलाया।
टाइगर के बुलडोजरों ने गांव खोर में स्थित 4 एकड़ में बनी 1 अनधिकृत कॉलोनी जिसमें 15 डीपीसी, 5 चारदीवारी और मिट्टी के बने पूरे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।
दूसरे तोड़फोड़ अभियान के दौरान बुलडोजरों ने गांव घीलनवास में 1 एकड़ में बनी 1 अनधिकृत कॉलोनी में 2 चारदीवारी, 3 डीपीसी और मिट्टी की बनी पूरी सड़क को ध्वस्त कर दिया।




