फरीदाबाद (अजय वर्मा), 17 जनवरी। ईडी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी की लगभग 140 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही ईडी ने यूनिवर्सिटी के संस्थापक व चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की है। ईडी ने यूनिवर्सिटी के 54 एकड़ के कैंपस और उस पर बनी इमारतों को अटैच किया है।
आरोप है कि यूनिवर्सिटी के फंड का गलत इस्तेमाल किया गया और पैसों के स्रोत छुपाए गए।
बैंक ट्रांजैक्शन और फाइनेंशियल रिकॉर्ड की जांच के आधार पर उक्त आरोप लगाए गए हैं।
बता दें कि ईडी ने विश्वविद्यालय के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को बीते नवंबर महीने में गिरफ्तार किया था।



