Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 17 जनवरी। गुरुग्राम में कल देररात दबंग ऑटो चालक ने एक स्कूटी सवार युवक को बेरहमी से पीटा। बुरी तरह से घायल युवक को अस्पताल में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि विवाद स्कूटी सवार द्वारा ऑटो को ओवरटेक करने के बाद हुआ। जिसके बाद ऑटो चालक ने स्कूटी सवार युवक पर थप्पड़-घूसों की बरसात शुरू कर दी। तभी स्कूटी सवार युवक के दूसरे साथी भी मौके पर आए तो ऑटो चालक वहां से फरार हो गया।
घटना कल देररात गुरुग्राम के खांडसा रोड इलाके की है जहां ओवरटेक करने का विवाद इतना गहराया की नशे में धुत दबंग ऑटो चालक ने स्कूटी सवार युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हालांकि पास खड़े स्थानीय लोगों ने बीचबचाव करने का प्रयास भी किया, लेकिन ऑटो चालक पर जैसे नशे और ऑटो में चल रहे तेज म्यूजिक का कॉकटेल ऐसे हावी था कि उसने स्कूटी सवार युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। जिसमें नशे में धुत ऑटो चालक की दबंगई साफतौर से देखी जा सकती है।



