Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 21 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को प्री बजट बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक के दौरान CM स्टार्टअप्स, IT और ITES उद्यमियों से प्री बजट कंसल्टेशन कर रहे हैं।
इस बैठक का उद्देश्य पूरे प्रदेश के लिए संतुलित और समावेशी बजट बनाना है।
जिसमें बजट को रोजगारन्मुखी और उद्योगों के लिए सकारात्मक बनाने पर मंथन हो रहा है।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी बैठक में मौजूद हैं।


