Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 26 जनवरी। ताऊ देवीलाल खेल परिसर में सोमवार को आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि और राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अपनी ड्यूटी को सच्ची, निष्ठा, लग्न व समर्पण के साथ करने वाले और विभिन्न क्षेत्रों जैसे अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, तत्परता के साथ पुलिस कार्रवाई करने तरह पूर्ण समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में उप निरीक्षक ललित कुमार, महिला उप निरीक्षक चंद्रकांता, उप निरीक्षक अरुण, सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र, सहायक उप निरीक्षक यशपाल और सिपाही रोहित शामिल हैं।
गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने सम्मानित किए गए सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को शुभकामना देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।



