बहन के साथ प्रेम-प्रसंग स्थापित करने की रंजिश रखते हुए 27 वर्षीय दोस्त की हत्या करके गंदे नाले में फैंकने के मामले में संलिप्त 02 और आरोपी गिरफ्तार।
हत्या करने वाले आरोपी दोस्त के साथ मिलकर शव को गंदे नाले में फैंकने में संलिप्त रहे थे आरोपी।
कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 इलेक्ट्रिक वायर व कम्बल बरामद।
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 4 फरवरी: बहन के साथ प्रेम-प्रसंग स्थापित करने की रंजिश रखते हुए अपने ही 27 वर्षीय साथी की हत्या करके शव को गंदे नाले में फैंकने तथा मृतक साथी के परिजनों के साथ थाने जाकर मृतक के गुमशुदा होने का अभियोग अंकित कराने के मामले में पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए मृतक के आरोपी दोस्त/मुख्य आरोपी के 02 साथी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 01.02.2026 को पुलिस चौकी आनंद गार्डन थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक व्यक्ति द्वारा एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 23.01.2026 को इसका लड़का सुहेब (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव चुचेला कलां, जिला अमरोहा (उत्तर-प्रदेश) गांव के लड़के जिशान (जय विहार, गुरुग्राम में बाल काटने का काम करता है) के पास काम के लिए आया था और घरवालों से बात भी की थी। दिनांक 25.01.2026 को इसकी इसके लड़के से बात नहीं हुई तो इसने जिशान से बात की तो जीशान ने इसको बताया कि सुहेब मुस्तफाबाद दिल्ली में काम करने की कहकर गया था व वापिस नहीं लौटा है। इन्होंने अपने लड़के की काफी तलाश की जो कहीं नहीं मिला तो इन्होंने व जिशान ने थाना आकर शिकायत दे दी। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मध्यामों से उपरोक्त अभियोग में गुम हुए उक्त लड़के से सम्बन्धित विभिन्न सूचनाएं एकत्रित की गई, जिनके अवलोकन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.02.2026 को मृतक के आरोपी दोस्त जिशान उपरोक्त से गहनता से पूछताछ कि गई तो जिशान ने बताया कि इसने (जिशान) ही मृतक सुहेब की इलेक्ट्रिक वायर से गला दबाकर हत्या कर दी व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके शव को एक कम्बल पर डालकर प्रकाशपुरी चौक के गंदे नाले में फेंक दिया।
उपरोक्त पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम दिनांक 02.02.2026 को ही आगामी कार्यवाही के लिए बताए गए स्थान (प्रकाशपुरी चौक गंदा नाला) पर पहुंची व MCG की सहायता से पुलिस टीम द्वारा शव को गंदे नाले से बरामद किया गया व पुलिस टीम द्वारा पुलिस की एफ.एस.एल., डॉग स्क्वार्ड व सीन-ऑफ-क्राईम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण करवाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया तथा अभियोग में हत्या से सम्बन्धित धाराएं ईजाद (जोड़ी) की गई।
पुलिस चौकी आनंद गार्डन थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दिनांक 02.02.206 को आरोपी *जिशान (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव चूचैला, जिला अमरोहा (उत्तर-प्रदेश)* को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 03.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 01 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।
पुलिस चौकी आनंद गार्डन, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी के साथ मिलकर शव को गंदे नाले में फेंकने की वारदात को अंजाम देने में संलिप्त रहे 02 आरोपियों को दिनांक 03.02.2026 को जय विहार, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान:
1. अतुल (उम्र-40 वर्ष) निवासी गांव तुर्कीपुर, जिला औरैया (उत्तर-प्रदेश) व
2. दिव्यम (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव मीरापुर, जिला मैनपुरी (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अतुल ब्लिंकइट में डिलीवरी बॉय का काम करता है तथा आरोपी दिव्यम कोई काम नही करता। ये दोनों जय विहार, गुरुग्राम में किराए पर रहते है और वही जय विहार में ही इनका एक साथी जिशान (आरोपी उपरोक्त) भी रहता है, जिसने जय विहार में ही सलून कर रखा है। पड़ोस में रहने के कारण उपरोक्त आरोपी जिशान के साथ इनकी दोस्ती थी। जिशान (उपरोक्त आरोपी) के कहने पर इन्होंने जिशान के साथ मिलकर अभियोग में मृतक सुहेब के शव को कंबल में लपेटकर प्रकाशपुरी चौक के पास गंदे नाले में फेंकने की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 इलेक्ट्रिक वायर व कम्बल बरामद किया गया है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी जिशान को 01 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के बाद व आरोपी अतुल व दिव्यम को आज दिनांक 04.02.2026 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।



