कब्जा से चोरी हुई स्कूटी भी बरामद।
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 5 फरवरी: दिनांक 24.01.2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दिनांक 24.01.2026 को सैक्टर-48, गुरुग्राम से किसी अज्ञात द्वारा इसकी स्कूटी चोरी करके ले जाने के संबंध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा सैक्टर-40 , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 आरोपी को दिनांक 04.02.2026 को सैक्टर-72, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार (उम्र-29 वर्ष) निवासी रानीपुर, जिला रायबरेली (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।
आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी को स्कूटी देखकर लालच आ गया व उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से उपरोक्त अभियोग में चोरी हुई स्कूटी भी बरामद की गई है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।



