गुरुग्राम, 9 फरवरी 2026
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने आज हेतरी हाउस, गुरुग्राम में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान बिजली क्षेत्र से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं और विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसका उद्देश्य चल रही परियोजनाओं की प्रगति को गति देना और आवश्यक निर्णय लेना रहा।

बैठक के प्रमुख एजेंडे में जारी टेंडरों की स्थिति, स्मार्ट ग्रिड परियोजना के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) की नियुक्ति तथा स्मार्ट मीटर से जुड़े टेंडर शामिल रहे। इसके अलावा मीटरों से संबंधित वह मामला जो हरियाणा पावर परचेज कॉरपोरेशन (एचपीपीसी) को भेजा गया है, टाटा के दायरे में शेष कार्यों व टेंडरों की समीक्षा, आश्वासन समिति के एजेंडे तथा बजट व्यय पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस समीक्षा बैठक में निदेशक ऑपरेशन विपिन गुप्ता, मुख्य अभियंता वी.के. अग्रवाल, अतुल पसरीजा, कृष्ण स्वरूप, राजेंद्र सभरवाल, वित्त सलाहकार सुशीला कुमारी, अरुण कुमार सहित संबंधित अधीक्षण अभियंता एवं कार्यकारी अभियंताओं ने भाग लिया।



