Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
चंडीगढ़, 10 मार्च। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से विभिन्न धार्मिक स्थलों के निशुल्क दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार और Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। सरकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग तथा IRCTC की ओर से सर्कल रीजनल मैनेजर हरजोत सिंह संधू ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। महानिदेशक पांडुरंग ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की निशुल्क यात्रा कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है। अब तक हरियाणा परिवहन विभाग की वोल्वो बसों के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को Ayodhya सहित कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के निर्देश पर अब श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से भी तीर्थ यात्रा कराने की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार और IRCTC के बीच यह समझौता किया गया है।

इन तीर्थ स्थलों की कराई जाएगी यात्रा ,समझौते के तहत हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से निम्न पवित्र स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी:
Ayodhya
Varanasi
Takht Sri Patna Sahib
Hazur Sahib Nanded
Pushkar
Vaishno Devi
Shirdi
Shani Shingnapur
जरूरत के अनुसार भविष्य में अन्य तीर्थ स्थलों को भी योजना में शामिल किया जा सकता है। खाने-पीने और ठहरने की भी होगी निशुल्क व्यवस्था इस तीर्थ यात्रा के लिए चलने वाली ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए और एक कोच सर्विस स्टाफ के लिए होगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन से तीर्थ स्थल तक बसों की सुविधा और ठहरने का प्रबंध भी हरियाणा सरकार की ओर से निशुल्क किया जाएगा।
क्या है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हरियाणा के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हें निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।




