Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 14 मार्च 2026: ब्लू बेल्स प्रिपरेटरी स्कूल में शनिवार को Annual function बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस बार Function की Theme ‘नरसिम्हा-भक्तरक्षक’ रखी गई, जिसमें बच्चों के Development के साथ-साथ Indian Culture और Values पर खास ध्यान दिया गया।

इस Program में Chief Guest के तौर पर आशीष गुलाटी (Vice Chairman) शामिल हुए, जबकि डॉ. सरोज सुमन गुलाटी (Director) Guest of Honor रहीं। School Management और Parents की मौजूदगी से माहौल और भी खास बन गया। प्रोग्राम की शुरुआत Lamp lighting से हुई। इसके बाद प्रिंसिपल अनु सहगल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और स्कूल की Annual Report शेयर की।
Cultural Program की शुरुआत विष्णु स्तुति से हुई, जिसमें बच्चों ने शानदार Dance Performance दी। उनकी Energy और Expressions ने सबको काफी impress किया। इस Event का Main Highlight रहा ‘नरसिम्हा-भक्तरक्षक’ नाटक, जिसमें बच्चों ने भगवान नरसिंह और भक्त प्रह्लाद की कहानी को Stage पर बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया। Acting, Dialogue और presentation ने audience का दिल जीत लिया। इस नाटक के जरिए बच्चों ने ये मैसेज दिया कि सच्ची भक्ति, धैर्य और सच का रास्ता अपनाने से आखिर में जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है। साथ ही साहस, न्याय और अहंकार के अंत जैसे जरूरी जीवन के सबक भी सिखाए गए।
Chief Guest आशीष गुलाटी ने बच्चों की मेहनत की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसे Program बच्चों का confidence बढ़ाते हैं और उन्हें अच्छे संस्कार देते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने Goal पर Focus करने की सलाह दी।
इस Program की खास बात ये रही कि सारे Props, Costumes और Stage की तैयारी School teachers ने खुद की थी। बच्चों की participation भी 100% रही।
Parents और Guests ने Performance की खूब तारीफ की। पूरा Hall ‘जय नरसिम्हा’ के जयकारों से गूंज उठा।
अंत में प्रमिला सहगल ने सभी मेहमानों, Parents और Media का धन्यवाद किया। Program का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कुल मिलाकर, ये Annual function बच्चों के लिए Fun के साथ-साथ एक अच्छा सीख देने वाला Experience भी रहा।




