Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 19 मार्च 2026: गुरुग्राम में हुई एक अहम मीटिंग में शहर की सीवर और पानी से जुड़ी दिक्कतों को लेकर बड़े फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला ये है कि सेक्टर 81 से 115 तक का पूरा सीवर सिस्टम अब GMDA संभालेगा। इससे उम्मीद है कि सफाई और मेंटेनेंस पहले से बेहतर होगा और लोगों को कम परेशानी होगी।

साथ ही, नई गुरुग्राम में छोटे-छोटे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (Micro STP) लगाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि गंदे पानी को वहीं साफ किया जा सके और बड़े प्लांट्स पर दबाव कम हो।
मीटिंग में ये भी साफ कहा गया कि अब पानी की बर्बादी और चोरी पर सख्ती होगी। अवैध बोरवेल और गलत तरीके से पानी इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, साफ किए गए पानी का इस्तेमाल अब कंस्ट्रक्शन, पौधों को पानी देने और धूल कम करने जैसे कामों में करना जरूरी होगा।
इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो वाटिका चौक से NH-48 तक बनने वाले एलिवेटेड रोड का टेंडर जारी हो चुका है। वहीं, दादी सती चौक पर फ्लाईओवर का काम भी जल्द शुरू होने वाला है।




