Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 26 मार्च 2026 गुरुग्राम के बजघेड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को साहिब कुंज चौमा फाटक के पास स्थित एक मकान में महिला के मृत अवस्था में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीम को बुलाया गया।
मकान मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 20 मार्च को सुनील नाम के व्यक्ति को कमरा किराए पर दिया था। उसी कमरे में उसकी पत्नी भी रह रही थी। 24 मार्च को कमरे में महिला का शव खून से लथपथ मिला।
जांच के दौरान सामने आया कि 23 मार्च की रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 मार्च को आरोपी पति सुनील (22), निवासी समस्तीपुर, निवासी बिहार, को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




