Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
रानीबाग इलाके में शादी समारोह के दौरान छोटे से विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी के दौरान दो नाबालिगों को चोट आई, जिसमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
बाहरी जिला पुलिस डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे शादी समारोह में किसी बात को लेकर दो गुटों के लड़कों के बीच में मारपीट शुरू हो गई। झड़प के दौरान दो युवकों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। एक नाबालिग का इलाज चल रहा है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी और उसके साथी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। साथ ही मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।




