Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
किराना दुकान से सामान खरीदने गई 9 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण के मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने 72 वर्षीय दुकानदार को 20 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी की पहचान निहाल विहार इलाके के 72 वर्षीय वीरभान के रूप में हुई है।
आउटर जिला डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में निहाल विहार थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और वीरभान को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। जांच अधिकारी ने सभी जरूरी सुबूत जुटाए और गवाहों को समय पर कोर्ट में पेश किया। चार्जशीट दाखिल होने के 53 दिनों में ही ट्रायल खत्म कर दी गई और आरोपी को दोषी करार दिया गया। कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की जेल और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

यह था मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को निहाल विहार थाना पुलिस को जानकारी मिली कि इलाके के एक दुकानदार ने 9 साल की बच्ची से यौन शोषण किया है। पूछताछ के दौरान पता लगा कि पीड़िता किराना दुकान से सामान खरीदने गई थी। आरोपी ने उसे रेफ्रिजरेटर के पीछे ले जाकर यौन शोषण किया। निहाल विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।




