Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में Beansprouts और ब्लू बेल्स स्कूल का वार्षिक समारोह बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया। इस बार कार्यक्रम का थीम था ‘रॅपन्ज़ेल – द सागा ऑफ फॉरगिवनेस’, जिसने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें डॉ. सरोज सुमन गुलाटी, आशीष गुलाटी, सौम्या गुलाटी और अंशुका अनेजा शामिल थे। बड़ी संख्या में अभिभावक भी अपने बच्चों का प्रदर्शन देखने पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई, इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छोटे बच्चों ने स्वागत नृत्य से माहौल खुशनुमा बना दिया।
इसके बाद स्कूल की हेडमिस्ट्रेस शिवाली शर्मा ने साल 2025-26 की रिपोर्ट पेश की और स्कूल की उपलब्धियों के बारे में बताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा रहा नाटक ‘रॅपन्ज़ेल – द सागा ऑफ फॉरगिवनेस’। बच्चों ने इस कहानी को डांस, म्यूजिक और एक्टिंग के जरिए बहुत ही खूबसूरती से पेश किया। इस नाटक में माफी, हिम्मत और इंसानियत का संदेश दिया गया।
इसमें प्लेग्रुप से लेकर सातवीं क्लास तक के सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। उनकी परफॉर्मेंस में आत्मविश्वास और टीमवर्क साफ नजर आया।
हेडमिस्ट्रेस शिवाली शर्मा ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को बढ़ाना है।
अंत में अभिभावकों ने जोरदार तालियों से बच्चों का हौसला बढ़ाया। कई माता-पिता अपने बच्चों को मंच पर देखकर भावुक भी नजर आए। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।




