Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 30 मार्च 2026 जिला गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर डिमोलिशन ड्राइव चलाया। यह कार्रवाई पुलिस थाना सोहना के अधिकार क्षेत्र में पुलिस बल की मौजूदगी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

अधिकारियों के अनुसार, गांव सोहना के राजस्व क्षेत्र में करीब 4.5 एकड़ में विकसित 2 अवैध कॉलोनियों को निशाना बनाया गया। इस दौरान 10 डीपीसी (DPC), 3 बाउंड्री वॉल और पूरे पक्के एवं कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहरी क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा सके।




