गुरुग्राम, 31 मार्च 2026 गुरुग्राम पुलिस ने महिला यात्री से लूटपाट करने वाले एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 31 मार्च 2026 को एक महिला ने थाना सेक्टर-17/18 में शिकायत दी। महिला ने बताया कि 30/31 जनवरी 2015 की रात करीब 2:30 बजे वह इफको चौक से सेक्टर-38 जाने के लिए एक ऑटो में बैठी थी।

रास्ते में ऑटो चालक ने महिला का मुंह दबाकर उसकी ज्वेलरी, घड़ी, ब्रेसलेट और अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद आरोपी महिला को ऑटो से धक्का देकर मौके से फरार हो गया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 31 मार्च 2026 को सेक्टर-50 इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान ताजिर (37), निवासी गांव सरकारपाड़ा, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने महिला को अकेला देखकर लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी से लूटा गया सामान और ऑटो बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




