Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
जनकपुरी हादसे में पुलिस ने 877 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। यह चार्जशीट तीन आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई है। चार्जशीट में मुख्य ठेकेदार कंपनी के निलंबित डायरेक्टर हिमांशु गुप्ता समेत 3 आरोपियों के नाम है। गुलमोहर पार्क के रहने वाले हिमांशु गुप्ता मुख्य ठेकेदार कंपनी केकेस्पून प्रा. लि. के निलंबित डायरेक्टर हैं। त्रिलोक नगर के राजेश कुमार प्रोजेक्टर के सब कॉन्ट्रैक्टर हैं और उत्तर प्रदेश के एटा के खेतूपुरा गांव के योगेश लेबर है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कुल 877 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है। बाकी आरोपियों/संदिग्धों की जांच अभी जारी है और जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

यह था मामला
बता दें कि 6 फरवरी की रात पालम गांव के रहने वाले कमल नामक बैंक कर्मचारी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जब वह जनकपुरी के प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग पर पहुंचे तो वहां पर गड्ढे में गिरने से उनकी मौत हो गई थी। सड़क के बीच में दिल्ली जल बोर्ड के पाइपलाइन/सीवर कार्य के लिए यह गड्ढा खोदा गया था। 20 फीट लंबे, 13 फीट चौड़े और 14 फीट गहरा गड्ढा बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुला छोड़ दिया गया था। गड्ढे पर न तो बैरिकेडिंग थी, न चेतावनी के बोर्ड, न रिफ्लेक्टर, न ब्लिंकर लाइट और न ही कोई सुरक्षा कर्मी तैनात था।




