Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
दिल्ली के आजादपुर फ्लाईओवर पर गुरुवार को एक वैगनआर कैब में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जलने लगी, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और दमकल विभाग की टीम का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, घटना आजादपुर फ्लाईओवर पर हुई, जब एक वैगनआर कैब सवारियों को लेकर जा रही थी। अचानक कार में आग लग गई और लपटें तेजी से बढ़ने लगीं। ड्राइवर और कार में सवार यात्री किसी तरह समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस व दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस व यातायात पुलिस ने ट्रैफिक को रोका और दमकल विभाग को फिर से कॉल किया। इस दौरान यातायात प्रभावित रहा।
यह आग एेसी जगह पर लगी जहां पर हर रोज लाखों लोग आवागमन करते हैं। पास ही मेट्रो लाइन भी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान आसपास का यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के वाहन चालक भी घबरा गए थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में किसी तकनीकी खराबी से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।




