Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 16 अप्रैल 2026: GAV International Schools ने इस साल CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की सभी ब्रांच का रिजल्ट 100% रहा, यानी हर स्टूडेंट पास हुआ। यह स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सबसे खास बात यह रही कि करीब 40 स्टूडेंट्स ने अलग-अलग सब्जेक्ट्स में पूरे 100 नंबर हासिल किए। इतने बड़े नंबर में स्टूडेंट्स का फुल मार्क्स लाना अपने आप में बड़ी बात है और इससे स्कूल का नाम और भी ऊपर गया है।
रिजल्ट आने के बाद स्कूल में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। स्टूडेंट्स का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया और मिठाइयाँ बांटकर उनकी मेहनत का जश्न मनाया गया। बच्चे, टीचर्स और पैरेंट्स सभी काफी खुश नजर आए।

स्कूल मैनेजमेंट और प्रिंसिपल्स ने कहा कि यह रिजल्ट सिर्फ स्टूडेंट्स की मेहनत ही नहीं, बल्कि टीचर्स की लगातार गाइडेंस और पैरेंट्स के सपोर्ट का भी नतीजा है। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी और आगे भी अच्छा करने के लिए मोटिवेट किया।
स्कूल ने अपने टीचर्स और स्टाफ की भी तारीफ की, जिन्होंने पूरे साल बच्चों को अच्छे से तैयार किया। साथ ही पैरेंट्स का भी धन्यवाद किया गया, जिन्होंने हर कदम पर बच्चों का साथ दिया।
GAV International Schools का यह रिजल्ट दिखाता है कि स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के overall development पर भी ध्यान दे रहा है। इसी वजह से हर साल स्कूल बेहतर रिजल्ट दे रहा है।




