Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम: रियल एस्टेट कंपनी Signature Global ने इटली के लग्ज़री लाइफस्टाइल ब्रांड Tonino Lamborghini के साथ मिलकर गुरुग्राम में एक प्रीमियम ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट विकसित करने की घोषणा की है।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की। यह प्रोजेक्ट Tonino Lamborghini का भारत के आवासीय रियल एस्टेट सेक्टर में पहला प्रवेश होगा।
इस अवसर पर सिग्नेचर ग्लोबल के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, सह-संस्थापक ललित अग्रवाल, संयुक्त प्रबंध निदेशक देवेंद्र अग्रवाल और प्रबंध निदेशक रवि अग्रवाल सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, इटली से जिनेव्रा लैम्बॉर्गिनी, एंजेला क्रीगर, पाओला बारबियेरी और निकोला द’अड्डाब्बो ने कार्यक्रम में भाग लिया।

यह लग्ज़री प्रोजेक्ट Southern Peripheral Road (SPR) पर विकसित किया जाएगा, जिसमें 3, 4 और 4.5 बीएचके के कुल 812 प्रीमियम आवास बनाए जाएंगे। कंपनियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में इटैलियन डिजाइन स्टैंडर्ड के साथ आधुनिक लाइफस्टाइल सुविधाओं का समावेश किया जाएगा।
SPR कॉरिडोर बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण गुरुग्राम में प्रीमियम हाउसिंग का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस लोकेशन का चयन किया गया है।
कंपनियों ने बताया कि यह प्रोजेक्ट ‘टोटल लिविंग’ कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा, जिसमें क्लब, वेलनेस ज़ोन, फिटनेस सेंटर और ग्रीन ओपन स्पेस जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। यह साझेदारी गुरुग्राम में ब्रांडेड रेजिडेंशियल डेवलपमेंट को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।




