Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की 30 की उम्र में मंगलवार देर रात गाजियाबाद स्थित उनके घर पर निधन हो गया। मंगलवार रात को वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरीं। जैसे ही परिजन ने उठाया तो उसके सिर से खून बहने लगा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह गाजियाबाद की श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दिव्यांका के भाई के अनुसार, मंगलवार रात को दिव्यांका घर पर ही थी। रात को 8 बजे के आसपास उसकी तबीयत खराब हो गई। अचानक से वह खड़ी-खड़ी फर्श पर गिर गई। गिरते ही उसके सिर से खून बहने लगा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह गाजियाबाद की श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
दिव्यांका के अचानक चले जाने से पूरी हरियाणवी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। जैसे ही यह खबर फैली, मासूम शर्मा समेत कई बड़े कलाकारों और उनके साथियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी कम उम्र में एक चमकता सितारा खामोश हो गया।
50 से ज्यादा गानों में कर चुकी हैं काम
दिव्यांका के निधन से हरियाणवी कला जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। वह 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम कर चुकी है। उन्होंने अमित सैनी, केडी और मासूम शर्मा जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।
यूपी की बेटी ने बनाया था गुड़गांव को ठिकाना
दिव्यांका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं, लेकिन काम के सिलसिले में वह लंबे समय से गुड़गांव में ही रह रही थीं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। बताया जा रहा है कि उनके घर पर ही उन्हें हार्ट अटैक आया।
सोशल मीडिया पर भी थी तगड़ी फैन फॉलोइंग
दिव्यांका की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उन्होंने मशहूर गायक मासूम शर्मा के साथ कई सुपरहिट गानों में काम किया, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।




