Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 23 अप्रैल 2026: गुरु क्रिकेट एसोसिएशन, गुरुग्राम ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत आयोजित होने वाली U-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 के लिए ट्रायल प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।

ट्रायल का आयोजन 4 और 5 मई 2026 को सुबह 7 बजे से गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड, सुल्तानपुर में किया जाएगा।
योग्यता और शर्तें: खिलाड़ी का जन्म 01-09-2010 से 31-08-2012 के बीच होना चाहिए। खिलाड़ी गुरुग्राम जिले का निवासी हो या पिछले 2 साल से गुरुग्राम में पढ़ाई कर रहा हो
जरूरी दस्तावेज जो ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को साथ लाने होंगे: जन्म प्रमाण पत्र (ओरिजिनल + कॉपी), पिछले 2 वर्षों का स्कूल प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र , पासपोर्ट साइज फोटो, पूरा क्रिकेट किट
एसोसिएशन ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।




