Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्लीः
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मजलिस पार्क के पास खाली मैदान में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में घने काले धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम हरकत में आ गई और मौके पर 11 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। आग को बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर खाली मैदान में कबाड़ में आग लग गई। कई गाड़ियां, ई-रिक्शा और कबाड़ का सामान होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें इतनी ऊंची उठीं कि आसमान तक धुआं छा गया। फिलहाल दमकल विभाग की दर्जनभर गाड़ियों की मदद से कर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मौके पर दमकल कर्मियों की टीम मौजूद है और आग बुझाने का काम लगातार जारी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है।




