Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
दिल्ली के रोहिणी के विजय विहार इलाके में शराब पीते समय छोटे सी बात को लेकर शुरू हुए झगड़े में दोस्त ने पेट्रोल डालकर दोस्त को आग लगा दी। उसने सिर्फ ज्यादा शराब देने से मना किया था। आग लगने की वजह से युवक 60 प्रतिशत झुलस गया। पीड़ित की पहचान इलाके के राकेश के रूप में हुई है। राकेश का हालत नाजुक है। उसका एम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मनु उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मनु टेंपो चलाने का काम करता है। वह विजय विहार में राकेश के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों झगड़ने लगे। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक दोस्त ने दूसरे पर पेट्रोल डालकर जला दिया। जान बचाने के लिए वह पास की दुकान में घुसा, वहां पर लोगों ने उस पर कंबल पानी आदि डालकर डालकर आग बुझाई। तब तक वह काफी जल चुका था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय विहार थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि दिल्ली मल्टी हॉस्पिटल के पास एक आदमी को आग लगा दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल राकेश को पहले ही अंबेडकर अस्पताल ले जाया जा चुका है। मौके पर सुरज वॉशिंग सेंटर नाम की दुकान के अंदर जल हुए कपड़े और आग के निशान मिले। पुलिस ने मौके से सुबूत जुटाए।
राकेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिचित मनु उर्फ राजा के साथ शराब पी रहा था। राजा ने ज्यादा शराब मांगी, लेकिन राकेश ने मना कर दिया। इस पर दोनों में बहस हो गई। गुस्से में आकर मनु ने राकेश पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। राकेश को करीब 60 प्रतिशत जलने की चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अब एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलि मामले में आगे की जांच कर रही है।




