Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Aurhor: Pardeep Narula
Gurugram: Village Kharkhari में 3 एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 20 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त
गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार, 15 जून 2026 को बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खरखड़ी की रेवेन्यू एस्टेट में बड़े स्तर पर demolition drive चलाया गया।

पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान करीब 3 एकड़ में विकसित की जा रही unauthorized colony को ध्वस्त कर दिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर 6 निर्माणाधीन ढांचे, 10 अन्य अवैध निर्माण, 4 DPC (डैम्प प्रूफ कोर्स), 4 बाउंड्री वॉल और कॉलोनी के अंदर बनाया गया पूरा सड़क नेटवर्क JCB मशीनों की मदद से तोड़ दिया गया।
कार्रवाई के दौरान बिलासपुर पुलिस की टीम मौके पर तैनात रही। प्रशासन का कहना है कि पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उसकी वैधता और संबंधित विभागों से मंजूरी की जानकारी जरूर जांच लें। प्रशासन ने साफ किया है कि गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




