Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम: AIT चौक पर आज रात ट्रैफिक डायवर्ट, पाइपलाइन की होगी मरम्मत
गुरुग्राम। सेक्टर 54-55 स्थित AIT चौक पर भूमिगत पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण आज रात ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। MCG की ओर से पाइपलाइन की मरम्मत का काम 26 अक्टूबर 2026 की रात 10 बजे से 27 अक्टूबर की सुबह 4 बजे तक किया जाएगा।

पाइपलाइन में लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। साथ ही, मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है और ट्रैफिक की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। बताया गया है कि पाइपलाइन जमीन से करीब 8 फीट नीचे है।
पानी की बर्बादी रोकने और सड़क पर किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए मरम्मत का काम किया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन: सेक्टर 54 मेट्रो स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहन: वाहन चालक AIT चौक के गोल चक्कर पर U-turn नहीं ले सकेंगे। उन्हें करीब 100 मीटर आगे जाकर U-turn लेना होगा। इसके बाद वजीराबाद की तरफ जाने वाली सर्विस रोड से होते हुए CNG पंप के पास बने कट से U-turn लेकर जेनपैक्ट चौक की तरफ जाना होगा।
घाटा पावर हाउस की तरफ से आने वाले वाहन: इन वाहनों को AIT चौक के गोल चक्कर की तरफ जाने के बजाय वजीराबाद वाली सर्विस रोड का इस्तेमाल करना होगा। यहां से CNG पंप के पास बने कट पर U-turn लेकर जेनपैक्ट चौक की तरफ जा सकेंगे।
वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे रात में इस रास्ते से गुजरते समय ट्रैफिक डायवर्जन का ध्यान रखें और अपनी यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलें।




