
Image source : social media
चंडीगढ़ मौसम: हरियाणा में फिलहाल ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के 4 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अन्य 11 जिलों में कोहरा लगने का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे का अलर्ट अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में जारी किया गया है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला में धुंध का अलर्ट है। मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित भी हुआ है।
वहीं, हरियाणा मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार रात तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से बारिश का अनुमान लगाया है। ऐसे में हरियाणा में तापमान में और कमी आ सकती हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी।
हरियाणा में आज के दिन का मौसम, तापमान पूर्वानुमान: आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। 10 जनवरी को शाम तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश होने की संभावना है। शीतलहर के साथ 11 और 12 जनवरी को बारिश का अनुमान है। इस दौरान कुछ जिलों गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।