चंडीगढ़: हरियाणा में दो दिनों बारिश के बाद आज मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही कोहरे की सफेद चादर कई क्षेत्रों में नजर आई। तापमान में काफी गिरवट दर्ज की गई है। ऐसे में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग नें कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अभी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। मौसम विभाग ने फिर दो दिनों के बाद बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए घने कोहरे और शीतलहर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को कोहरे में वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 जनवरी को फिर बारिश हो सकती है।
राज्यभर में शीतलहर के अगले कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। उत्तरी बर्फीली हवाएं चलने से तापमान और गिर सकता है। हालांकि, बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश फसलों केे लिए फायदेमंद है। ऐसे में किसान भी खुश नजर आ रहे हैं।



